Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » सलोगरा » मौसम

सलोगरा मौसम

सलोगरा की जलवायु समशीतोष्ण है अत: वर्ष के अधिकांश समय मौसम उपयुक्त रहता है। वे पर्यटक जो सलोगरा की यात्रा करना चाहते हैं उन्हें सलाह दी जाती है कि वे अप्रैल और जून के बीच यहाँ की यात्रा करें। हालांकि पर्यटक ठंड के दौरान भी इस स्थान की यात्रा कर सकते हैं क्योंकि इस समय यहाँ की जलवायु ट्रेकिंग के लिये उपयुक्त होती है।

गर्मी

(मार्च से मई): यहाँ गर्मियों का मौसम अप्रैल में प्रारंभ होता है और जून तक रहता है। गर्मियों के दौरान यहाँ का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 35 डिग्री सेल्सियस और 15 डिग्री सेल्सियस रहता है। यहाँ मई का महीना सबसे अधिक गर्म होता है। सूर्यास्त के बाद रातें ठंडी हो जाती हैं क्योंकि तापमान गिर जाता है।

मानसून

(जून से सितंबर): मानसून का मौसम जून में प्रारंभ होता है और सितंबर तक रहता है। सलोगरा में अधिकांश वर्षा दक्षिणी पश्चिमी मानसून के कारण होती है। इस क्षेत्र की हरियाली देखने के लिये पर्यटक मानसून के मौसम में भी यहाँ आते हैं।

सर्दी

(दिसंबर से फरवरी): यहाँ दिसंबर के महीने में ठंड का मौसम प्रारंभ होता है जो फरवरी तक रहता है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 15 डिग्री सेल्सियस और -2 डिग्री सेल्सियस होता है। ठंड के दौरान यहाँ भारी बर्फबारी होती है और जलवायु परिस्थितियाँ ट्रेकिंग के लिये उपयुक्त होती हैं।