Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» सलोगरा

सलोगरा – ट्रेकिंग करने वालों के लिये स्वर्ग

4

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में सोलन से 5.3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सलोगरा पर्यटन का एक प्रमुख आकर्षण है। इस स्थान के निकट कई सुरम्य गाँव जैसे तोप- कि- बेरह, मही, बसल और मशिवर स्थित हैं। पास स्थित अन्य शहर कंडाघाट, सोलन, धरमपुर और कुनिहार हैं।

आकर्षक दृश्यों से समृद्ध करोल का टिब्बा एक सुंदर पहाड़ है जो सलोगरा में स्थित प्रमुख पर्यटन स्थल है। चीड और देवदार के हरे भरे जंगलों से घिरा हुआ सलोगरा पर्यटकों को सुंदर प्राकृतिक दृश्यों को देखने का अवसर प्रदान करता है। सलोगरा के बर्फीले ढलानों पर ट्रेकिंग यहाँ का एक अन्य आकर्षण है।

बुराई का नाश करने वाले हिंदू देवता शिव को समर्पित एक मंदिर यहाँ से 1 किलोमीटर की दूरी पर बरोग में स्थित है जो अनेक पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। सलोगरा की यात्रा करने वाले यात्री शिमला की यात्रा भी कर सकते हैं जो सिर्फ 41 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है तथा अपने अनेक पर्यटन स्थलों के लिये जाना जाता है।

यह स्थान कालका से भी रेल द्वारा अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है जो राज्य के अन्य पर्यटन स्थलों से जुड़ा हुआ है। सलोगरा तक परिवहन के सभी प्रमुख साधनों जैसे वायुमार्ग, रास्ते और रेल द्वारा पहुँचा जा सकता है। अप्रैल से जून के बीच इस स्थान की यात्रा करने की सलाह दी जाती है।  हालांकि ठंड के मौसम में होने वाली भारी बर्फ़बारी के बावजूद पर्यटक यहाँ की यात्रा कर सकते हैं क्योंकि इस दौरान यहाँ की जलवायु ट्रेकिंग करने के लिये उपयुक्त होती है।

सलोगरा इसलिए है प्रसिद्ध

सलोगरा मौसम

घूमने का सही मौसम सलोगरा

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें सलोगरा

  • सड़क मार्ग
    सलोगरा की यात्रा करने के इच्छुक यात्री बस द्वारा भी इस स्थान तक पहुँच सकते हैं। राष्ट्रीय महामार्ग 22 पर स्थित सलोगरा जाने के लिये दिल्ली और चंडीगढ़ से निजी और सरकारी बसें भी उपलब्ध हैं। यद्यपि सरकारी बसें सस्ती हैं, निजी बस से चंडीगढ़ से सलोगरा जाने के लिये प्रति व्यक्ति किराया 200 रूपये है।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    सलोगरा के निकटतम रेलवे स्टेशन कालका और शिमला हैं। पर्यटक इस गंतव्य तक केवल तीन ट्रेनों हिमालयन क्वीन एक्सप्रेस, कालका शिमला पास और कालका और शिमला से होकर जाने वाली कालका शिमला एक्सप्रेस द्वारा ही पहुँच सकते हैं। सलोगरा जाने वाली इन ट्रेनों में द्वितीय श्रेणी का किराया 36 रूपये और प्रथम श्रेणी का किराया 228 रूपये है।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    सलोगरा का निकटतम हवाई अड्डा चंडीगढ़ हवाई अड्डा है। यह हवाई अड्डा प्रमुख शहरों जैसे दिल्ली, मुंबई, जयपुर और श्रीनगर से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। हवाई अड्डे से सलोगरा के लिये टैक्सी और केब उपलब्ध हैं जिनका प्रति व्यक्ति किराया 1000 रूपये है।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
12 May,Tue
Return On
13 May,Wed
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
12 May,Tue
Check Out
13 May,Wed
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
12 May,Tue
Return On
13 May,Wed