आपने इलाहाबाद के संगम के बारे में तो सुना होगा, लेकिन क्या आपको पता है, दक्षिण भारत में भी एक संगम है। यह संगम है बेंगलूरु से मात्र 92 किलोमीटर की दूरी पर। यह स्थान वह बिंदु दर्शाता है जहां अरकावती नदी कावेरी नदी के साथ मिलती है।
बेंगलूरु से यात्रा में दो घंटे लगते हैं और संगमा की यात्रा के मुख्य आकर्षणों में से एक निश्चित रूप से बेंगलूरु से यात्रा करना है। यहां रास्तों पर कुछ अनपेक्षित मोड़ और घुमाव हैं जो यात्रा को नि:संदेह मनोरंजक बनाते हैं और नदियों के उत्कृष्ट दृश्यों का आनंद भी उठाया जा सकता है। संगमा की नदियों का पानी उथला है, जो आपको पानी में उतरने और डुबकी लगाने का अवसर देता है।
करने के लिए बहुत कुछ - संगमा में पर्यटन स्थल
संगम की सैर के अंतर्गत कावेरी वन्यजीवन अभयारण्य में अनेक गतिविधियां जैसे ट्रेकिंग (पैदल यात्रा), तैराकी और मछली पकड़ना आते हैं। आपके यात्रा कार्यक्रम में एक अन्य स्थान मेकेदतु शामिल है, जो संगम से केवल चार किलोमीटर दूर है। मेकेदतु में कावेरी नदी गहरे संकरे पथ से बहती है।
यह नाम मेकेदतु ‘मेके’ से विकसित हुआ है, जिसका अर्थ है बकरी। इस स्थान का नाम मेकेदतु एक स्थानीय कथा के आधार पर पड़ा, जिसके अनुसार एक बाघ बकरी का पीछा कर रहा था। उस बकरी ने बचने के लिए इस संकरे रास्ते पर से छलांग मारी। बकरी भाग गई और स्थानीय निवासी यह मानते हैं कि दिव्य शक्तियों की मदद से ही बकरी इस रास्ते को पार कर पाई मेकेदेतु घूमने का सबसे अच्छा समय वर्षा के पश्चात होता है जब नदी पूर्ण उफान पर (आवेश में) होती है। रास्ता ही इस स्थान पर पहुंचने का एकमात्र विकल्प है और बेंगलूरु से कनकपुरा तक कई बसें भी चलती हैं। कनकपुरा इस स्थान का निकटतम शहर है।



Click it and Unblock the Notifications