भरूच गुजरात का सबसे पुराना शहर है जो नर्मदा नदी के मुहाने पर स्थित है। इस जगह की बहुत सी पौराणिक प्रासंगिकताएँ हैं। हिन्दू किम्वादंतियो के अनुसार, स्कंद पुराण में कहा गया है कि भरूच देवी लक्ष्मी का निवास स्थान था, उसके भी पहले जब यह एक छोटा गाँव था तब यहाँ भृगु ऋषि ने यहाँ का दौरा किया था। स्कन्द पुराण में इसके जिक्र के साथ ही इसका संबंध भगवत पुराण, शिव पुराण, मत्स्य पुराण और रामायण जैसे ग्रंथों से भी है। जैन धर्म ग्रंथ और बौद्ध धर्म ग्रंथों में भी भरूच का जिक्र किया गया है।



Click it and Unblock the Notifications