7 वर्ग किमी क्षेत्र में फैली सिलीसेड़ झील, राजस्थान के पूर्वोत्तर भाग में अलवर जिले में स्थित एक सुंदर झील है। यह झील महाराजा विनय सिंह नें वर्ष 1845 में अलवर शहर में पानी लाने के लिए बनावाई थी
महाराजा विनय सिंह द्धारा अपनी रानी शिला के लिए बनावाया हुआ एक सुंदर झील महल भी यहां है। यह एक समय राजपरिवार का शाही महल था। इस महल को अब एक होटल में बदल दिया गया है। तथा इसमें सभी आधुनिक सुविधाओं मौजूद हैं। नौकाविहार और नौकायन की सुविधा भी झील पर उपलब्ध है।



Click it and Unblock the Notifications