महाकालेश्वर एक प्रसिद्ध मंदिर है जो दिगहोरी नाम के गांव में स्थित है। यह छोटा सा गांव सिवनी से लगभग 20 किमी. की दूरी पर स्थित है। महाकालेश्वर मंदिर काफी प्राचीन है जिसे 8 वीं सदी में बनाया गया था और कहा जाता है कि इसका निर्माण भारत के महान दार्शनिक आदि शंकराचार्य ने किया था।
यह प्राचीन मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। यह मंदिर हिंदूओं के बीच खासा धार्मिक महत्व रखता है और हर साल सैकड़ों की संख्या में यहां पर्यटक भगवान के दर्शन करने और आर्शीवाद लेने के लिए आते है। इस मंदिर में सभी धर्म और जाति के भक्त आ सकते हैं किसी के लिए किसी भी प्रकार को कोई बंधन नहीं है। इस मंदिर तक पर्यटक सार्वजनिक परिवहन के साधनों के माध्यम से आसानी से पहुंच सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications