Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » सिवनी » मौसम

सिवनी मौसम

सिवनी की सैर के लिए मानसून का मौसम पर्यटकों को कभी सजेस्‍ट नहीं किया जाता है। मानसून के दिनों में यहां भारी वर्षा होती है। सिवनी में गर्मियां भी काफी पड़ती है, गर्मी के दिनों में यहां का मौसम गर्म और शुष्‍क होता है वहीं सर्दियों में यहां ड्राईनेस और ठंडक रहती है। सामान्‍य तौर पर, सिवनी में उष्‍णकटिबंधीय जलवायु है। सिवनी जिले की यात्रा के लिए सर्दियों का मौसम सबसे अच्‍छा होता है।

गर्मी

सिवनी में गर्मी के मौसम में काफी गर्मी पड़ती है। अप्रैल से जून तक गर्मी का दौर बरकरार रहता है, इस दौरान अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है और न्‍यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहता है। यह मौसम वाकई में सिवनी की यात्रा के लिए उपयुक्‍त नहीं है।

मानसून

सिवनी में जुलाई से सितम्‍बर तक भारी वर्षा होती है। मानसून के मौसम में इस क्षेत्र में औसतन 2150 एमएम बारिश दर्ज की जाती है। पर्यटकों को मानसून के दिनों में सिवनी की सैर की सलाह नहीं दी जाती है क्‍योंकि इस दौरान सिवनी के किसी भी क्षेत्र में सैर करना संभव नहीं है।

सर्दी

सिवनी में अक्‍टूबर से जनवरी तक सर्दी का मौसम रहता है। सर्दियों के मौसम के दौरान यहां का न्‍यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। सर्दियों का मौसम सिवनी की सैर के लिए सबसे अच्‍छा रहता है।