सिवनी का प्रसिद्ध शिव मंदिर एक प्रसिद्ध गांव काटलबोडी में स्थित है जो सिवनी जिले से 17 किमी. की दूरी पर स्थित है। इस प्रसिद्ध मंदिर को 2003 में बनवाया गया था जो कि महान दार्शनिक आदि शंकराचार्य को समर्पित किया गया है। यहां के सुंदर क्षेत्र में मंदिर का दृश्य देखने लायक है।
भक्तों को इस मंदिर में अपार आस्था और श्रृद्धा है। शिव मंदिर यहां के स्थानीय लोगों के बीच ही नहीं बल्कि पर्यटकों के बीच भी खासा प्रसिद्ध है।
चूंकि इसका निर्माण इतने खूबसूरत तरीके से किया गया है जिसके कारण सिवनी आने वाले पर्यटक शिव मंदिर में दर्शन करने अवश्य आते है। मंदिर परिसर के अलावा, यहां का भक्तिमय वातावरण, सुंदरता और शांति एक सही दृश्य प्रस्तुत करता है।



Click it and Unblock the Notifications