क्रिसलिस द गैलरी एक स्थानीय आर्ट गैलरी है, जो एक स्थानीय कलाकार जया कालरा द्वारा संचालित किया जाता है। यह आर्ट गैलरी शिलांग में अपने तरह का इकलौता आर्ट गैलरी है, जो फोटोग्राफर, मूर्तिकार, दस्तकार और चित्रकार उपलब्ध कराता है। गैलरी के हॉल में पेंटिंग, फोटोग्राफ, हैंडीक्राफ्ट और मूर्ति को प्रदर्शित करने के लिए पर्याप्त जगह है।
क्रिसलिस आर्ट गैलरी शहर के बीचों बीच पुलिस बाजार में स्थित है। जया कालरा एक जानी-मानी कलाकार हैं, जो शिलांग में ही रहती हैं। वास्तव में कालरा पूर्वोत्तर भारत का पहली कलाकार हैं, जिन्होंने पेरिस में सोलो का प्रदर्शन किया है। साथ ही वह ललित कला अकादमी में पूर्वोत्तर भारत का प्रतिनिधित्व भी करती हैं। उनकी पेंटिंग इतनी लोकप्रिय है कि उसे प्रधानमंत्री कार्यालय और राष्ट्रपति कार्यालय में भी देखा जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications