ग्रीन वैली, शिमला से कुफरी जाने वाले रास्ते में पड़ती है। यह एक बहुत ही खूबसूरत जगह है और फोटोग्राफी के लिए आदर्श है। यह अपने खूबसूरत दृश्यों के लिए उल्लेखनीय है, सबसे खूबसूरत परिदृश्यों में से कुछ दृश्य यह वैली ही प्रदान करती है। ऊँचे-नीचे पहाड़ चारों तरफ से जंगली पेड़-पौधों से ढंके हुए हैं। यह स्थान बस स्टैंड से मुश्किल से 7 किमी और एयर पोर्ट से 26 किमी की दूरी पर है अतः इस तक आसानी से पहुंचा जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications