हिमालयन एवियरी एक सुंदर पार्क है जहां दुर्लभ पक्षियों की कई प्रजातियाँ बड़ी संख्या में देखी जा सकती हैं। इस एवियरी को ‘हिमालयन बर्ड पार्क’ भी कहा जाता है। शिमला का यह प्रसिद्ध आकर्षण समुद्र तल से 2213 मीटर की ऊँचाई पर, वाइसीरीगल लॉज के निकट ही स्थित है। पक्षियों की विभिन्न किस्में जैसे तीतर, हिमालयन मोनल और अन्य दुर्लभ और विलुप्तप्राय प्रजातियाँ यहाँ देखी जा सकती हैं। यह खूबसूरत पार्क, स्कैंडल पॉइंट से 4.5 किमी की दूरी पर स्थित है। शीतऋतु में भारी हिमपात के कारण, एवियरी केवल ग्रीष्म ऋतु में ही दर्शकों के लिए खुली होती है।



Click it and Unblock the Notifications