राफ्टिंग, बड़ी संख्या में पर्यटकों को हिमाचल प्रदेश आने के लिए आकर्षित करती है क्योंकि यहाँ चार नदियाँ हैं जिनके सफेद पानी में राफ्टिंग का आनंद लिया जा सकता है। नदियों के नाम व्यास, रावी, चिनाब और झेलम हैं। ये नदियाँ उत्तर - पश्चिम दिशा में, लगभग एक दूसरे के समानांतर बहती हैं।
हालांकि राफ्टिंग के शौक़ीन लोगों के लिए इन सभी नदियों में पानी का बढ़िया फैलाव है पर व्यास नदी में राफ्टिंग ने विशेष रूप से बड़ी लोकप्रियता हासिल की है। इस खेल के लिए सबसे अच्छे मौसम ग्रीष्म, शरद और वसंत ऋतु हैं क्योंकि सर्दियों में भारी बर्फबारी और मानसून के दौरान बारिश के कारण पानी के खेलों की अनुमति नहीं दी जाती है।



Click it and Unblock the Notifications