द्धारकामें एक मस्जिद है जहाँ साई बाबा अपने जीवन के आखिरी क्षणों तक ठहरे हुऐ थे। यह समाधि मंदिर के प्रवेश द्धार पर ही स्थित है। द्धारकामें दो मंजिल में विभाजित है- पहले में बाबा के जीवन से जुड़े चित्र लगे हुए है और एक बड़ा पत्थर रखा है जिस पर बाबा बैठते थे। पहली मंजिल में दो कमरे है एक में बाबा का रथ रखा हुआ है और दूसरे में उनकी पालकी रखी है।
दूसरी मंजिल में बाबा का स्नान कक्ष है जहाँ वह पत्थर रखा है जिस पर बाबा बैठ कर नहाते थे। यहाँ पर कई ऑयल पेंटिग्स लगी हुई है जोकि भक्तों और दर्शनार्थियों का ध्यान आर्कषित करती है।



Click it and Unblock the Notifications