Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » शिर्डी » मौसम

शिर्डी मौसम

शिर्डी का मौसम काफी संतोषजनक है। यहाँ व्यक्ति वर्ष के किसी भी महीने में घूमने आ सकता है।

गर्मी

शिर्डी में गर्मियों का मौसम मार्च से मई तक चलता है। यह समय काफी असुविधाजनक होता है इसलिए इस मौसम में पर्यटक शिर्डी कम ही जाते है। इस दौरान यहाँ  का तापमान 40 से 21 डिग्री के बीच रहता है।

मानसून

जून से अगस्‍त तक चलने वाले बारिश के मौसम में शिर्डी काफी हरा भरा लगता है। यह समय साई के दर्शन हेतु सबसे उचित है।

सर्दी

दिसम्‍बर से फरवरी तक चलने वाली ठंडो के मौसम में शिर्डी का तापमान 32 से 8 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। जनवरी में मौसम सबसे ज्‍यादा ठंडा लगभग 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच जाता है। शिर्डी घूमने का सबसे सही मौसम जाडों में होता है।