शिर्डी में लक्ष्मीबाई शिन्दे का घर सबसे महत्वपूर्ण स्थल है। साई बाबा के हर सच्चे भक्त को लक्ष्मीबाई शिन्दे के जीवन के बारे में पता होगा कि बाबा के लिए उनका क्या महत्व था। जब साई बाबा शिर्डी आऐ थे तो वह भोजन के लिए अपने पडोसियों से भिक्षा मांगा करते थे। उस दौरान लक्ष्मीबाई शिन्दे ने बाबा की बहुत मदद की जिसे बाबा ने हमेशा याद रखा। और समाधि लेने व शरीर छोड़ने से पूर्व उन्होने लक्ष्मीबाई शिन्दे को 5 रू के साथ 4 रू के सिक्के दिए जो कि कुल 9 रू थे।
इस घटना के बाद से बाबा के शिष्यों में 9 विशेषताओं का होना अनिवार्य था। वैसे तो बाबा हमेशा लक्ष्मीबाई शिन्दे की मदद किया करते थे लेकिन उनकी अन्तिम भेंट सबसे महत्वपूर्ण साबित हुई।



Click it and Unblock the Notifications