लेंडी बाग, शिर्डी- मनमाड़ वाले रास्ते पर स्थित एक खूबसुरत बगीचा है। बाबा ने अपने जीवन का बहुत सारा समय इस बगीचे में बिताया था। दन्तकथाओं के अनुसार, लेंड़ी बाग में बाबा एक बार एक पत्थर पर बैठे थे जिसे शिर्डी में कुछ लोग उठा लाऐ थे और वह उसका इस्तेमाल कपड़े धोने के लिए करते थे।
वर्तमान में वह पत्थर शिरडी में द्धारकामें मस्जिद में रखा हुआ है। इस बाग में एक अखण्ड़ दीप हमेशा पीपल के पेड़ के नीचे जलता रहता है। इस पेड़ को साई बाबा ने अपने हाथों से लगाया था। यह बगीचा 24 घण्टे दर्शन के लिए खुला रहता है।



Click it and Unblock the Notifications