शनि शिनगानापुर मंदिर, भगवान शनि को समर्पित है। यह शिर्डी से 65 किमी. दूर है। यह मंदिर जिस गांव में है वहां के घरों में दरवाजे नहीं है। कहा जाता है कि गांव वालों को अपने देवता शनिश्वेर पर भरोसा है कि वह सदैव डकैती और चोरी होने से उनके घर की रक्षा करेगें। यह कहा जाता है कि यदि कोई व्यक्ति यहाँ चोरी कर ले तो उसी दिन वह अंधा हो जाता है। भगवान शनि की मूर्ति, बड़े और काले पत्थर की बनी हुई है। मंदिर में केवल पुरूष भक्तों को पूजा कीअनुमति है।
भक्तों को पहले सार्वजनिक बाथरूम में नहाना पड़ता है उसके बाद बिना किसी ऊपरी परिधान के गीली धोती के साथ प्रार्थना करना पड़ता है। शिर्डी में दर्शन करने के बाद यहाँ पर पूजा करना आवश्यक होता है। मंदिर, पूजा के लिए सुबह 5 से रात 10 तक खुला रहता है।



Click it and Unblock the Notifications