शिवगिरी में 5,500 फीट की ऊॅचाई पर डोडावेले सिड्डरागुडा चोटी स्थित है। यहॅा पर खड़े होकर पर्यटक लेकविले बांध, बाबा बुडानगिरी पहाडियॅा और येमेडोडी गांव का खुबसूरत और कभी न भूल पाने वाला नजारा देख सकते है। कॉफी के बागानों से गुजरने वाले इन रास्तों में एडवेंचर पंसद लोग ट्रैकिंग और रॉक क्लामविंग भी कर सकते है। चढ़ाई के दौरान पर्यटक जानवरों के पैरों के निशान और उनसे जुडे चिन्हों को देख सकते है। पर्यटको को शिवगिरी की यात्रा के दौरान गाइड को साथ ले जाने की सलाह दी जाती है।



Click it and Unblock the Notifications