शिवगिरी की यात्रा और रोमांच मुथुडी वाइल्ड लाइफ को घूमें बिना अधूरा है। मुथुडी वाइल्ड लाइफ सेंचुरी को भद्रा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी का एक हिस्सा माना जाता है। टाइगर प्रोजेक्ट के अर्न्तगत 1998 में इस वाइल्ड लाइफ सेंचुरी को 25 टाइगर रिजर्व ऑफ इंडिया घोषित किया गया था। टाइगर, राजा गिद्ध, चिडियॅा, गौरेया, और भेडि़यों आदि कई अनोखी प्रजातियॅा यहॅा देखने को मिलती है। अगर आप जंगली कुत्तों, हाथी, बंदर, चीता, ग्रेट हार्न उल्लू और कई अनूठे जानवरों को देखने के शौकीन है तो मुथुडी वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में बिल्कुल निराश नहीं होगें। इन जानवरों ने अपना आशियाना इन्ही इलाकों में बना लिया है।जानवरों के साथ-साथ यहॅा पेड़ों की भी 120 किस्में देखने को मिलती है।



Click it and Unblock the Notifications