खाटूश्यामजी मंदिर, सीकर से 65कि.मी. दूर खाटूश्यामजी गाँव में स्थित है। सफेद मार्बल से बना यह प्राचीन मंदिर हिंदू भगवान, श्रीकृष्ण को समर्पित हे तथा अनेक मज़ेदार किंवदंतियों से जुड़ा है। इस मंदिर का वर्णन महान ग्रंथ ’महाभारत’ में किया गया है। हिंदू धर्म के अनुसार इस मंदिर में स्थित तालाब में डुबकी लगाने को पवित्र माना गया है। सुंदर नज़ारों के कारण मंदिर का श्याम बाग पर्यटकों को आकत करता है।
यह मंदिर फरवरी और माच्र महीनों में लगने वाले खाटूश्यामजी मेले के लिए प्रसिद्ध है। यह मेला इस क्षेत्र के विभिन्न लोकनृत्यों, संगीत तथा कलाओं को प्रदर्शित करता हे। भारतीय कैलेंडर के अनुसार फाल्गुन में सुदी दशमी और द्वादशी के बीच यहाँ तीन दिवसीय वार्षिक मेला लगता है।



Click it and Unblock the Notifications