सीकर, भारतीय राज्य, राजस्थान के उत्तरपूर्वी भाग में स्थित एक बहुत ही प्रसिद्ध पर्यटन केंद्र है। गुलाबी शहर, जयपुर के बाद यह दूसरा सबसे अधिक विकसित शहर है तथा सीकरजि़ले का प्रशासनिक मुख्यालय है। इस शहर की सीमाएँ राज्य के झुंझनू, चुरू, नागौड़ तथा जयपुरजि़ले से जुड़ी हैं। ऐतिहासिक रूप से इस शहर को ’बीर भान का बास’ के नाम से जाना जाता था तथा राज्य की राजधानी, ठिकाना सीकर पर शेखावटी राजाओं का शासन था।
पर्यटन का गढ़...
राजस्थान का मुख्य पर्यटन गढ़, सीकर, विशेषकर लक्ष्मणगढ़ के लिए जाना जाता है। यह शहर 1862 में लक्ष्मण सिंह द्वारा बनाए गए लक्ष्मणगढ़ किले के लिए प्रसिद्ध है। किले में सुंदर भित्तिचित्र तथा शेखावटी शैली में बनी शिल्पकला दुनियाभर से पर्यटकों को आकर्षित करती है। यह शहर सावंत राम चोखाणी हवेली, बंसीधर राठी हवेली, सांगेनेरिया हवेली, मिरिजामल हवेली, चार चोक हवेली और केडि़या हवेली के लिए प्रसिद्ध है।
छुट्टियों में सीकर आने वाले यात्री फतेहपुर शहर भी देख सकते हैं। यह षहर मुस्लिम कायमखानी, नवाब फतेह खान द्वारा बनवाया गया था। यह जगह शाही किलों, हवेलियों, मंदिरों, नवाबी बावड़ी, टंकियों, मस्जिदों और कब्रों के लिए प्रसिद्ध है। खाटूश्यामजी मंदिर, सीकर का प्रसिद्ध तीर्थस्थल है और हर साल बड़ी संख्या में यात्री इसे देखने के लिए आते हैं।
फरवरी और मार्च महीनों में यहाँ खाटूश्यामजी का मेला लगता है। इस मेले में क्षेत्र की रंगबिरंगी लोकसंस्कृति और कलाएँ प्रदर्शित की जाती है। सीकर की यात्रा करते हुए यदि समय मिलें तो पर्यटकों को गणेश्वर, जीनमाता, हरसनाथ, रामगढ़ तथा माधो निवास कोठी भी देखनी चाहिए।
सीकर पहुंचना
सीकर जि़ला वायु, रेल तथा सड़क से भली प्रकार जुड़ा है। इस जगह का निकटतम एयरबेस गुलाबी शहर, जयपुर में स्थित है। यह अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा भारत के बड़े शहरों जैसे- अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोलकाता तथा मुंबई से नियमित उड़ानों के द्वारा जयपुर, दिल्ली, गंगानगर, बीकानेर तथा चुरू से जुड़ा है। हवाईअड्डे ओर रेलवे स्टेशन से सीकर पहुँचने के लिए टैक्सियाँ बुक की जाती हैं। यहाँ पहुँचने के लिए आसपास के शहरों जैसे दिल्ली, जयपुर, जोधपुर तथा बीकानेर से बसें भी उपलब्ध होती हैं।
साल में अधिकतर समय इस जगह का मौसम गर्म तथा अर्ध-शुष्क होता है। सीकर आने के लिए सबसे अच्छा मौसम सर्दियों का होता है क्योंकि इस समय मौसम आरामदायक होता है।