मईबोंग सिलचर से 137 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक लोकप्रिय हिल स्टेशन है जहां आप सड़क मार्ग से आसानी से पहुंच सकते हैं। दिमासा भाषा में इस स्थान के नाम का शाब्दिक अर्थ "चावल की बहुतायत " है क्यूंकि यहां चावल का उत्पादन अधिक मात्रा में होता है। शहर माहुर नदी के नदी के तट पर स्थित है और तत्कालीन दिमासा और कछारी राज्यों की राजधानी के रूप में कार्य कर चुका है।
यहाँ आने के बाद आप एक आलिशान सभ्यता को करीब से निहार पाएंगे। हिल स्टेशन के दक्षिण में स्थित कछारी किंगडम के पुराने शहर के खंडहर मईबोंग के प्रमुख पर्यटक आकर्षण है। अगर आप यहां हैं तो आप लोंगथैनी नोह मंदिर और रामचंडी मंदिर अवश्य जाएं इन मंदिरों का निर्माण 12 शताब्दी में कराया गया था। ये एक अखंड मंदिर है जिसकी दो छतें हैं। इनके अलावा यहां पर कई सारे झरने भी हैं जिनको आपको अवश्य देखना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications