उम्रंग्शु सिलचर से 196 किलोमीटर दूर एक हिल स्टेशन है। ये स्थान असम और मेघालय के बॉर्डर पर है जो पर्यटकों के बीच एक विख्यात गंतव्य है। इस स्थान की पृष्ठभूमि उत्तरी कछार हिल्स से घिरी हुई है जो इसे एक अलग ही तरह की खूबसूरती प्रदान करती है। यहां आने वालों के लिए यहां का सबसे प्रमुख आकर्षण गर्म पानी का झरना है। कहा जाता है की इस झरने के पानी में चिकित्सीय गुण हैं।
यह जगह नॉर्थ ईस्ट में सबसे बड़ी जल विद्युत परियोजनाओं में से एक है जिसका संचालन पूर्वोत्तर इलेक्ट्रिक पावर कारपोरेशन (नीपको) द्वारा किया जाता है जो कोपिली नदी पर बांध बनाने के बाद उससे बिजली का उत्पादन करते हैं। यहां आने वाले पर्यटक यहां स्थित झील में नौका विहार भी कर सकते हैं साथ ही पहाड़ की चोटी से अति सुंदर दृश्यों का आनंद ले सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications