Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » सिंहाचलम » मौसम

सिंहाचलम मौसम

अक्टूबर से लेकर फरवरी के सर्द महीने इस स्थान की यात्रा करने के लिए सबसे अच्छा समय है। यह जगह, शीत सर्दियों को अनुभव नहीं करता लेकिन दिन का वातावरण गर्म और सुखद हो जाता है। शाम और रात के समय में ठंड़ बढ सकती है लेकिन इतनी भी नहीं की आप जैकेट या शाल से अपने आपको सुरक्षित ना कर पाएं।

गर्मी

सिंहाचलम में गर्मियों के मौसम में बहुत गर्मी होती है और जब गर्मियां अपनी चरम सीमा पर होती हैं तो तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। मार्च, अप्रैल और मई के महीने गर्मियों के महीने हैं। कभी कभी आप मध्य जून तक भी गर्मी महसूस कर सकते हैं। शाम में गर्मी होती है जबकि रातें सर्द हो सकती हैं लेकिन यह दिन के तापमान पर निर्भर करता है।

मानसून

सिंहाचलम में जून, जुलाई, अगस्त और सितंबर के महीने मानसून के महीने हैं। यहां सामान्य या भारी वर्षा होती है। कभी कभी अक्टूबर के महीने में भी हलकी बारिश हो सकती है। मानसून के दौरान तापमान संतोषजनक 33 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है लेकिन नमी का स्तर बढ़ जाता है। यह इस जगह की यात्रा करने के लिए उचित समय नहीं है।

सर्दी

आंध्र प्रदेश के बाकी हिस्सों की तरह सिंहाचलम में सर्दियों का मौसम भी सुखद बना रहता है। हालांकि, सर्दियां देश के इस हिस्से में सर्द या शीत कभी नहीं रहती है। सर्दियों के महीनों के दौरान तापमान 27 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं जाता है। सर्दियां नवम्बर के अंत में शुरू होकर मध्य फरवरी तक रहती हैं।