कृष्णासर झील सोनमर्ग के पास स्थित एक सुंदर झील है जो समुद्र सतह से 3801 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। यह झील घने जंगलों से घिरी हुई है और पर्यटक यहाँ वॉटरस्पोर्ट्स गतिविधियों (पानी के खेलों) का आनंद उठा सकते हैं जिसमें ट्राउट फिशिंग भी शामिल है।
गर्मियों के दौरान इस क्षेत्र का मौसम ठंडा रहता है। पर्यटक निचिंई दर्रे, जो समुद्र सतह से 4084 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है, द्वारा कृष्णासार झील तक पहुँच सकते हैं। वे पर्यटक जो इस झील की सैर के लिए आते हैं वे बिसनसर झील की सैर भी कर सकते हैं जो एक अन्य सुंदर और लोकप्रिय पर्यटन स्थल है।



Click it and Unblock the Notifications