Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» डोडा

डोडा पर्यटन - प्रकृति के बीच स्थित

13

डोडा एक जिला है जो समुद्र स्‍तर से 1107 मीटर की ऊंचाई पर जम्‍मू और कश्‍मीर में स्थित है। उधमपुर जिले से अलग होने के बाद 1948 में यह  एक अलग जिले के रूप में उभरा। इस जिले का नाम एक मुल्‍तान से आए एक बर्तन निर्माता प्रवासी के नाम पर पड़ा, वर्तमान में मुल्‍तान पाकिस्‍तान में है।

डोडा के आसपास स्थित पर्यटन स्‍थल

प्रकृति के बीच स्थित डोडा एक आदर्श पर्यटन स्‍थल है। इस गंतव्‍य स्‍थल के प्रमुख आकर्षणों में शामिल नाम हैं - भद्रवाह, चिंता घाटी, सिओज घास का  मैदान और भाल पाद्री। भद्रवाह, हिन्‍दुओं के लिए एक प्रमुख तीर्थ स्‍थल है जिसे कैलाश यात्रा के नाम से जाना जाता है। यह यात्रा प्रत्‍येक वर्ष अगस्‍त के महीने से प्रारम्‍भ हो जाती है।

चिंता घाटी, घने शंकुधारी वन से घिरी हुई है, जो भद्रवाह में स्थित बेहद सुरम्‍य घाटी है, यह घाटी समुद्र स्‍तर से 6500 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। सिओज घास का मैदान, यहां का अन्‍य खूबसूरत स्‍थान है जो भद्रेवाह के मुकुट में हीरे के नाम से लोकप्रिय है। यह घास का मैदान चारों तरफ से शानदार बर्फ के पहाड़ों से घिरा हुआ है।

डोडा क्षेत्र में मंदिर

डोडा जिले में कई प्रसिद्ध और विख्‍यात मंदिर स्थित होने के कारण धार्मिक महत्‍व भी है। गुप्‍त गंगा मंदिर, शीतला माता मंदिर, अलालबानी मंदिर और नागनी माता मंदिर, इस जिले में मौजूद लोकप्रिय धार्मिक स्‍थलों में से एक हैं। सुब्र नाम मंदिर, थुबु नाग मंदिर और वासुकी नाग मंदिर भी भद्रेवाह के प्रमुख मंदिरों में से एक हैं।

डोडा तक कैसे पहुंचें

यातायात के कई प्रमुख साधनों के द्वारा इस गंतव्‍य स्‍थल तक पहुंचना आसान है। डोडा को निकटतम एयरबेस श्रीनगर है जो यहां से 200 किमी. की  दूरी पर स्थित है। यह एयरपोर्ट देश के कई प्रमुख शहरों जैसे मुंबई और दिल्‍ली आदि से जुड़ा हुआ है। पर्यटक, डोडा पहुंचने के लिए हवाई अड्डे से  बाहर निकलकर टैक्‍सी को हॉयर कर सकते हैं। डोडा के लिए निकटतम रेलवे स्‍टेशन श्रीनगर रेलवे स्‍टेशन है जो यहां से 200 किमी. की दूरी पर स्थित है। यह रेलवे स्‍टेशन गंतव्‍य स्‍थल को अन्‍य भारतीय शहरों से जोड़ता है। राज्‍य में कई डीलक्‍स बसों की सुविधा भी उपलब्‍ध है जो श्रीनगर और जम्‍मू से डोडा तक पहुंचाती हैं।

डोडा का मौसम

डोडा की जलवायु साल भर शांत और सुखद रहती है। यहां भ्रमण करने का सर्वश्रेष्‍ठ समय मार्च और नवम्‍बर के बीच होता है क्‍यूंकि इस दौरान यहां का मौसम व जलवायु अनुकूल होती है। सर्दियों के दौरान यहां बर्फबारी होना आम समस्‍या है।

डोडा इसलिए है प्रसिद्ध

डोडा मौसम

घूमने का सही मौसम डोडा

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें डोडा

  • सड़क मार्ग
    राज्‍य के प्रत्‍येक शहर से डोडा अच्‍छी तरह जुड़ा हुआ है। राज्‍य सरकार द्वारा सस्‍ती व सुविधाजनक बसें डोडा तक पहुंचाती है। डीलक्‍स बस भी डोडा तक जाती हैं। जम्‍मू और श्रीनगर से डोडा के ि‍लए नियमित बसें चलती हैं। जम्‍मू और कश्‍मीर राज्‍य सरकार द्वारा डोडा सहित कई गंतव्‍य स्‍थलों के लिए बस सुविधा प्रदान की जाती है।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    रेल यात्री, श्रीनगर के रास्‍ते से डोडा आएं। डोडा आने के लिए कोई ट्रेन नहीं है, वर्तमान में यहां रेलवे स्‍टेशन नहीं है। श्रीनगर से डोडा तक बस से 200 किमी. का सफर तय करें। इसके लिए रेलवे स्‍टेशन के बाहर कई टैक्‍सी खड़ी रहती है। श्रीनगर रेलवे स्‍टेशन से देश के कई शहरों और राज्‍यों के लिए ट्रेन मिल जाती हैं।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    डोडा में कोई एयरपोर्ट नहीं है, यहां आने के लिए श्रीनगर हवाई अड्डे तक प्‍लेन से आना होगा उसके बाद सुविधानुसार कैब या बस से डोडा पहुंच सकते है। श्रीनगर से डोडा की दूरी 200 किमी. है। श्रीनगर एयरपोर्ट से देश के कई शहरों जैसे - मुम्‍बई, शिमला, चंड़ीगढ़ और दिल्‍ली के लिए फ्लाइट मिल जाती है। विदेशों से आने वाले पर्यटक दिल्‍ली एयरपोर्ट पर उतरें और वहां से डोडा पहुंचें। डोडा की दिल्‍ली से दूरी 876 किमी. है।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
11 May,Mon
Return On
12 May,Tue
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
11 May,Mon
Check Out
12 May,Tue
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
11 May,Mon
Return On
12 May,Tue