श्रीनगर के डल झील के पश्चिम में हरि पर्वत किला स्थित है। इस किले को एक अफगान गर्वनर मुहम्मद खान ने 18 वीं सदी में बनवाया था। इसके बाद 1590 ई. में महान मुगल सम्राट अकबर ने इस किले के चारों ओर की दीवारों का निर्माण करवाया था।
एक पौराणिक कथा के अनुसार, पूर्व काल में हरि पर्वत एक बड़ी झील हुआ करती थी जिस पर भयानक राक्षस जालोभावा ने कब्जा कर रखा था और वह लोगों को सताता था, लोगों ने माता सती से मदद की गुहारलगाई।
माता सती ने एक चिडि़या का रूप धारण करके राक्षस के सिर पर छोटा पत्थर फेंका जो बाद में धीरे-धीरे बढ़ता गया और राक्षस का सिर कुचल दिया। फिलहाल इस किले की देखभाल जम्मू और कश्मीर का पुरातत्व विभाग कर रहा है। इस जगह की यात्रा व सैर के लिए पर्यटकों को इस विभाग से अनुमति लेनी पड़ती है। हरि पर्वत किले के पास कई अन्य मुख्य आकर्षण जैसे - लाल मंडी स्क्वायर और शारिका देवी मंदिर भी स्थित हैं।



Click it and Unblock the Notifications