Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » श्रीनगर » मौसम

श्रीनगर मौसम

श्रीनगर में भ्रमण करने का आर्दश मौसम अप्रैल से अक्‍टूबर के बीच का होता है। इस दौरान तापमान में ज्‍यादा गिरावट नहीं आती है और सैलानी आराम से घूम सकते हैं। इस जगह कभी भी ज्‍यादा बारिश नहीं होती है। गर्मियों में यहां का सौंदर्य निहारने का मजा ही अलग है। 

गर्मी

श्रीनगर में अप्रैल से सितम्‍बर तक गर्मी का मौसम रहता है। गर्मियों में यहां का मौसम सुखद रहता है। दिन के दौरान तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और रात में 10 डिग्री सेल्सियस तक  पहुंच जाता है। पर्यटक भारी संख्‍या में गर्मियों में मौसम में श्रीनगर आना पसंद करते हैं। यहां की प्राकृतिक सुंदरता पर्यटकों का मन मोह लेती है। यहां के झील और गार्डन सैलानियों को हर समय लुभाते हैं।

मानसून

सर्दी

श्रीनगर में अक्‍टूबर से मार्च तक सर्दियों का मौसम रहता है। इस दौरान यहां बेहद ठंडा रहता है। तापमान शून्‍य तक पहुंच जाता है। सर्दियों में अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। पर्यटक इस दौरान यहां बर्फबारी का आंनद उठाने आते हैं। सर्दियों में भारी हिमपात होने पर यहां के पर्वत और चोटियां सफेद चादर से ढके नजर आते हैं।