काठी दरवाजा को हरि पर्वत किले के मुख्य द्वार व डल झील के किनारे पर स्थित माना जाता है। हिर पर्वत किले का एक और दरवाजा है जिसे संगीन दरवाजा कहा जाता है। काठी दरवाजा एक अनोखे ढ़ग से बना गेट है जिसमें बीच में एक गुंबददार कक्ष है जिसके दोनों तरफ से गुजरने के लिए रास्ता बना हुआ है। काठी दरवाजा की दीवारों और छतों पर कुछ फारसी शिलालेख भी बने हुए हैं जो मुगल शासन के दौरान भारत में फारसी संस्कृति और सभ्यता को दर्शाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications