खानकाह ऑफ ख्वाजा मोइनुद्दीन नक्शबंदी को एक प्रमुख तीर्थ स्थल के रूप में जाना जाता है जो श्रीनगर शहर के केंद्र में स्थित है। इस्लामिक पंरपरा में विश्वास रखने वालों श्रद्धालुओं के लिए यह श्राइन महत्वपूर्ण है क्योकि उनका मानना है कि पैंगबर मोहम्मद के पवित्र बाल या मोई - ई - मुकद्दस को सबसे पहले इसी स्थान पर रखा गया था उसी के बाद यहां से इन बालों को हजरतबल मस्जिद में शिफ्ट कर दिया गया था।
इस मस्जिद को मुगल सम्राट शाहजहां द्वारा बनवाया गया था। इस मस्जिद की सरंचना बेहद खास है जिसमें जटिल रूप से निर्मित खत्मबंद छत, छत में लकड़ी पर की गई नक्काशी की गई है, लकड़ी की यह नक्काशी हाथों के नाखून से बनाई जाती थी जो उस काल की बेहद खूबसूरत ग्राफिक डिजायन थी। इसके अलावा यहां के शिलालेख भी पुरातात्विक महत्व के लिए काफी लोकप्रिय हैं।



Click it and Unblock the Notifications