मखदूम साहिब तीर्थ, हजरत सुल्तान के रूप में विख्यात सूफी संत मखदूम साहिब को समर्पित है। यह श्रीनगर के मुख्य तीर्थ स्थलों में से एक है जो हरि पर्वत के दक्षिणी किनारे पर स्थित है। इस स्थल में दो मंजिला इमारत बनी हुई है। हरि पर्वत किले के नीचे स्थित मखदूम साहिब तीर्थ, मुगल शैली की वास्तुकला को प्रर्दशित करता है।
एक आम धारणा के अनुसार, सूफी संत मखदूम साहिब के पास काफी दिव्य शक्तियां थीं। इसी कारण विभिन्न समुदायों, धर्म और जाति के लोग संत से आर्शीवाद लेने आते थे और आज भी मन्नतों को पूरा करने के लिए इस श्राइन में दर्शन करने आते हैं। मखदूम साहिब तीर्थ साल भर श्रद्धालुओं के लिए खुला रहता है।



Click it and Unblock the Notifications