रैनावारी, श्रीनगर में सिखों का एक पवित्र स्थल है क्योकि चट्टी पादशाही गुरूद्वारा यहां स्थित है। एक धार्मिक स्थल होने के अलावा चट्टी पादशाही गुरूद्वारा एक महत्वपूर्ण पर्यटन केंद्र है जो पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र है। ऐसा माना जाता है कि सिखों के छठे गुरू हरगोविंद सिंह ने इस गुरूद्वारे का निर्माण करवाया था।
साल में हजारों पर्यटक इस श्राइन में प्रार्थना करने आते है। कहा जाता है कि गुरू हरगोविंद जी ने पूरे राज्य में भ्रमण किया था और कश्मीर में हर उस जगह एक गुरूद्वारे का निर्माण करवा दिया जाता था जहां वह अपने उपदेश दिया करते थे। श्रीनगर का चट्टी गुरूद्वारा भी उन्ही में से एक माना जाता है।
यह गुरूद्वारा, कश्मीर के हरि पर्वत किले या मुगल किले के दक्षिण में स्थित है जो सिख समुदाय में एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है। यह गुरूद्वारा सभी तरफ से पहाडि़यों से घिरा हुआ है। रैनावारी में साल भर मौसम ठंडा और सुखद रहता है।



Click it and Unblock the Notifications