श्रीरंगम तक सड़क मार्ग द्वारा आसानी से पहुंचा जा सकता है। यहां से राज्य परिवहन निगम की बसें राज्य के सभी शहरों के लिए जाती है। यहां से चेन्नई, कन्याकुमारी, हैदराबाद, बेंगलुरु, कोयंबटूर, मैसूर, मंगलोर, कोच्चि, रामेश्वरम, तंजावुर, मदुरै, चिदंबरम आदि के लिए बसें आसानी से मिल जाती है। दिल्ली से त्रिची जाने वाली बस भी यहां से होकर गुजरती है।