श्रीरंगम की यात्रा का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से फरवरी तक होता है। इस दौरान तापमान पर्यटकों के सैर करने लायक होता है। इस अवधि में कई पर्यटक सैर करने आते है। तीर्थयात्री भी इन दिनों शांति से दर्शन कर सकते है। पर्यटकों हल्के मोटे कपड़ों के साथ यहां की सैर पर आएं।
श्रीरंगम की जलवायु उष्णकटिबंधीय जलवायु है। यहां गर्मी का मौसम गर्म और आर्द्र होता है। तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। अप्रैल, मई और जून के महीने में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ती है। दोपहर में धूप काफी तेज रहती है, ऐसे में बारह निकल कर सैर करना मुश्किल होता है। हालांकि, यहां की शाम सुखदायी होती है।
श्रीरंगम में मानसून की शुरूआत, जून से हो जाती है और सितम्बर के अंत तक यहां काफी बारिश होती है। इस दौरान 835 मिमी. तक बरसात होती है। इस अवधि में तापमान में गिरावट आ जाती है और 30 डिग्री सेल्सियस के लगभग तापमान रहता है।
श्रीरंगम में सर्दी की शुरूआत, नबंवर के अंत से होती है और फरवरी तक रहती है। यहां सर्दियां बहुत ठंडी नहीं होती है लेकिन तापमान में गिरावट आ जाती है। तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के लगभग दिन के दौरान रहता है।