Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» सूरीयानर कोइल

सूरीयानर कोइल - सूर्य देवता का नवग्रह मंदिर

3

सूरीयानर कोइल तमिलनाडु के तंजावुर जिले में स्थित एक गांव है। यह स्थान सूर्य ग्रह को समर्पित है और नवग्रह मंदिरों या स्थानों में से एक है। यह गांव शिवसूर्यनारायण मंदिर के लिए प्रसिद्ध है जोकि एक हिन्दू मंदिर है तथा सूर्य (सूर्य देवता) को समर्पित है। इस मंदिर में भक्तगण अन्य ग्रहों के पवित्र स्थलों को भी देख सकते हैं। यह मंदिर अपने ज्योतिषीय महत्व के लिए प्रसिद्ध है, इस स्थान पर बड़ी संख्या में तीर्थयात्री धन के लिए ग्रहों के प्रभाव को मजबूत करने के लिए और उनके स्वास्थ्य पर ग्रहों के बुरे प्रभाव को कम करने के लिए आते हैं।

शिवसूर्यनारायण मंदिर की वास्तुकला और उसका इतिहास

यह मंदिर पश्चिम दिशा की ओर बना है ओर यह इस तरह इसलिए बनाया गया है ताकि यह मंदिर ग्रहों की अत्यंत लाभदायक किरणें को प्राप्त कर सके। इस मंदिर को 1100 ई. में राजा कुलोथुंगा चोलादेवा के शासनकाल दौरान बनाया गया था। इस मंदिर की विशेषता है इसके शिखर पर बना 3 स्तरों और 5 गुंबदों वाला एक विशाल बुर्ज। यहां सूर्या तीर्थम नामक एक पवित्र तालाब है, जो यहां देखा जा सकता है। यहां भगवान गुरु को सूर्य देवता की पूजा करते हुए चित्रित किया है। यहां तिरुमंगलकुड़ी में सबसे पहले शिव (प्राणनादेश्वरर्) और पार्वती (मंगलाबिगई) की पूजा करना अनिवार्य है और इसके बाद भक्तगण सूर्यनारायण और अन्य नवग्रहों की पूजा कर सकते हैं।

सूरीयानर कोइल और इसके आसपास के पर्यटक स्थल

तिरुमंगलकुड़ी का प्राणनादेश्वरर् मंदिर और कंजानूर का अग्निश्वरर् स्वामी मंदिर (शुक्र ग्रह को समर्पित नवग्रह मंदिर) यहां के निकटतम आकर्षण हैं।

अन्य नवग्रह मंदिरों की एक यात्रा

अन्य आठ नवग्रह मंदिर सूरीयानर कोइल के काफी निकट स्थित हैं। ये आठ नवग्रहों के मंदिर तिरुनल्लार पांडिचेरी (शनि ग्रह), कंजानूर (शुक्र ग्रह), अलंगुड़ी (बरहस्पति ग्रह), तिरुवेंकाडु (बुध ग्रह), वईदेश्वरन कोइल (मंगल ग्रह), तिरुनागेश्वरम और कीलपेरुंपल्लम (नाग देवता) तथा तिरगूरी (चंद्र ग्रह) में हैं।

कैसे पहुंचें सूरीयानर कोइल

सूरीयानर कोइल, कुंभकोणम से लगभग 15 किलोमीटर और स्वामीमलई से 21 किलोमीटर दूर है। यह माइलादुत्रयी से लगभग 20 किलोमीटर दूर है। इस स्थान के लिए अडुतुरई रेलवे स्टेशन सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन है।

सूरीयानर कोइल जाने का सबसे अच्छा समय

सूरीयानर कोइल और अन्य नवग्रह मंदिरों या स्थानों की यात्रा करने के लिए अक्टूबर और मार्च महीनों के बीच का समय सबसे अच्छा समय है।

सूरीयानर कोइल इसलिए है प्रसिद्ध

सूरीयानर कोइल मौसम

घूमने का सही मौसम सूरीयानर कोइल

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें सूरीयानर कोइल

  • सड़क मार्ग
    सड़क मार्ग द्वारा सूरीयानर कोइल पहुंचने के लिए यात्रियों को तिरुमंगलकुड़ी बस स्टॉप पर उतरना होगा और फिर आपको पूर्वी दिशा में स्थित सूरीयानर कोइल तक पहुंचने के लिए 2 मील तक चलना होगा। इस स्थान तक पहुंचने के लिए यात्री अडुतुरई, तिरुपनंथल और अनईकरई से भी बस ले सकते हैं।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    सूरीयानर कोइल के लिए अडुतुरई रेलवे स्टेशन सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन है। मायिलादुतुरई और कुंभकोणम अडुतुरई रेलवे स्टेशन के निकट स्थित अन्य शहर हैं।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    तंजावुर जिले में स्थित सूरीयानर कोइल कुंभकोणम से लगभग 15 किलोमीटर दूर स्थित है। तंजावुर से 58 किलोमीटर की दूरी पर स्थित त्रिची हवाई अड्ड़ा सबसे नजदीकी हवाई अड्ड़ा है। तिरुचिरापल्ली नियमित उड़ानों द्वारा चेन्नई से जुड़ा है। बंगलौर हवाई अड्ड़ा और चेन्नई हवाई अड्ड़ा इस शहर के निकट स्थित अन्य हवाई अड्ड़े हैं, जो भारत के तथा विदेश के कई प्रमुख शहरों से जुड़े हुए हैं।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
30 Mar,Mon
Return On
31 Mar,Tue
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
30 Mar,Mon
Check Out
31 Mar,Tue
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
30 Mar,Mon
Return On
31 Mar,Tue