स्वामीनाथ मंदिर, स्वामीमालाई का सबसे प्रसिद्ध मंदिर है। जिसे एक कृत्रिम पहाड़ी पर बनाया गया है। इस मंदिर तक जाने के लिए 60 सीढि़यां चढ़नी पड़ती है। यह मंदिर 60 साल पुराना है और हिंदू धर्म के भक्तों की आस्था इसके साथ जुड़ी हुई है। इस मंदिर में तीन फ्लोर है।
सबसे ऊपरी मंजिल पर गर्भगृह है। अगर आप अभिषेकम देखना चाहते है तो आपकी भीतर वाले गभगृह में जाना चाहिए। अभिषेकम 60 मिनट तक चलता है जिसमें भगवान को नहालाया जाता है, पूजा होती है और उन्हे कई उपहार दिए जाते है। बीच वाले फ्लोर में मंदिर है जिसमें भगवान शिव की मूर्ति है। इस मंदिर में रहना - खाना मुफ्त का है।



Click it and Unblock the Notifications