कर्नाटक के कोडगु जिले में तडियाण्डमोल सबसे ऊँची पर्वतीय चोटी है। पश्चिमी घाट पर 5724 फीट की ऊंचाई पर स्थित यह चोटी हमेशा से ट्रेकर्स और प्रकृति प्रेमियों को आकर्षित करती है। यह कर्नाटक की दूसरी सबसे बड़ी पर्वतीय चोटी है। तडियाण्डमोल शब्द मलयालम भाषा का शब्द है जिसका अर्थ है सबसे बड़ा और ऊँचा।
यहाँ स्थित नलकनाड पैलेस भी एक महत्वपूर्ण स्थान है जिसका सम्बन्ध त्रिकोणमितीय सर्वेक्षण से रहा है। तडियाण्डमोल चोटी पर शोला जंगलों का समूह है जिन्हे उष्णकटिबंधीय नम जंगलों के नाम से भी जाना जाता है। ये भी मनोरम दृशय प्रस्तुत करते हैं। प्रकृति प्रेमियों को खास तोर पर यहाँ की यात्रा करनी चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications