थालास्सेरी के सबसे नजदीक स्थित हवाई अड्डा कालीकट इंटरनेशनल एयरपोर्ट ( जिसे कारीपुर अंर्तराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नाम से भी जाना जाता है ) है। यह थालास्सेरी शहर से 93 किमी. की दूरी पर स्थित है। इस हवाई अड्डे से भारत के सभी प्रमुख शहरों और विदेशों के कुछ शहरों के लिए नियमित उड़ाने उपलब्ध हैं। जो पर्यटक हवाई यात्रा से यहां पहुंचते हैं वह थालास्सेरी तक बस से या टैक्सी हॉयर करके पहुंच सकते हैं।