जय विलास पैलेस जवाहर में स्थित है जो आदिवासी राजा मुंके के परिवार का घर हुआ करता था। जवाहर के नाम से विख्यात इस भवन को जनजातीय समुदाय के यशवानरो मुंके द्वारा बनवाया गया था। यह महल अपनी अनूठी स्थापत्य कला के लिए प्रसिद्ध है, यहां का महल काफी पुराना है जिसके कारण यह इतिहासविदों के लिए कौतूहल का विषय बना हुआ है।
महल के आसपास स्थित जंगल यहां के दृश्य को मनोरम बनाता है। यह महल ठाणे से 80 किमी. की दूरी पर स्थित है जिसमें कुल 80 कमरे बने हुए है। महल का फर्नीचर भी पुराने जमाने का है जो बहुत एंटीक और मजबूत है।



Click it and Unblock the Notifications