यह मंदिर ठाणे जिले के तिलवाला गांव में स्थित है जिसे सिद्धिविनायक महागणपति के नाम से जाना जाता है। स्थानीय लोगों का मानना है इन गणपति की पूजा करने पर मनवांछित जीवनसाथी मिलता है।
मंदिर में एक भाग शिवशकंर भगवान को भी समर्पित है। आसपास के क्षेत्र में विट्ठल और रूक्मिणी का भी मंदिर बना हुआ है। पर्व के दौरान यहां काफी श्रद्धालु आकर शीश नवाते है।



Click it and Unblock the Notifications