वैगाई बांध को मुल्लाई नदी पर अंदीपट्टी गांव के पास बनाया गया है। यह बांध, थेनी से 25 किमी. की दूरी पर स्थित है। इस बांध के क्षेत्र के आसपास पर्यटक, पिकनिक मनाने अपने परिवार के साथ आ सकते है। बांध के पास में ही बच्चों के लिए एक पार्क, एक चिडियाघर और एक गार्डन स्थित है जिसे छोटा वृंदावन कहा जाता है।
इस बांध को 21 जनवरी, 1959 को खोला गया है। यह बांध लम्बाई में 111 फीट और चौड़ाई में 71 फीट का है। इस बांध से पूरे मदुरई को पीने का पानी सप्लाई किया जाता है। इस बांध के पास में ही तमिलनाडु सरकार ने कृषि अनुसंधान केंद्र स्थापित किया है जहां कई प्रकार की दालों, अनाजों पर शोध किया जाता है।



Click it and Unblock the Notifications