Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » थिन्गालुर » मौसम

थिन्गालुर मौसम

थिन्गालुर की सैर के लिए अक्टूबर से फरवरी तक का समय उपयुक्त होता है क्योंकि इस समय मौसम सबसे अच्छा होता है। वास्तव में इस समय यहाँ पर्यटकों की बहुत भीड़ होती है क्योंकि कोई भी ठंड के समय की सूरज की हल्की धूप के आनंद को तथा रात की खुशनुमा ठंड के सुख को छोड़ना नहीं चाहता।

गर्मी

थिन्गालुर की भौगोलिक स्थिति के यहाँ कारण अप्रैल, मई और जून के महीने बहुत गर्म होते हैं। वास्तव में गर्मी का मौसम मार्च के अंत में महसूस होने लगता है जब अधिक तापमान और आद्रता के बढ़ते हुए स्तर के कारण यात्रा असुविधाजनक हो जाती है। थिन्गालुर में मई और जून के महीने बहुत अधिक गर्म होते हैं जब तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है।

मानसून

थिन्गालुर में मानसून का मौसम जून के अंत में प्रारंभ होता है तथा जुलाई, अगस्त और सितंबर तक रहता है। यहाँ सामान्य से भारी वर्षा होती है तथा जुलाई और अगस्त के महीनों में चक्रवाती तूफ़ान भी आता है। अक्टूबर और नवंबर में हल्की वर्षा भी होती है।

सर्दी

दिसंबर, जनवरी और फरवरी के महीनों में थिन्गालुर में ठंड का मौसम रहता है। हालाँकि यहाँ की ठंड की तुलना उत्तर भारत की ठंड से नहीं की जा सकती। वास्तव में थिन्गालुर में ठंड का मौसम बहुत खुशनुमा होता है। शाम और रात के समय मौसम अधिक ठंडा होता है परंतु हल्के ऊनी कपडे पहनकर ठंड से बचा जा सकता है।