तिरुवन्नमलई की यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय सर्दियों के दौरान होता है जब दिन के समय धूप आसानी से सहन हो सकती है। सर्दियों के दौरान सुखद मौसम इस जगह को भक्तों और पर्यटकों के लिए पसंदीदा जगह बनाता है। वास्तव में इस शहर में सर्दियों के दौरान अनेक त्योहार मनाए जाते हैं।
तिरुवन्नमलई में गर्मियाँ मध्य फरवरी से आरंभ होकर मई के आखिर तक रहती हैं। गर्मियों के दौरान तापमान 45डिग्री से. तक चला जाता है। यहाँ आने के लिए यह उचित समय नहीं है क्योंकि चिलचिलाती धूप के कारण आपको चक्कर या डिहाइड्रेशन हो सकता है। गर्मियों के दिनों में आर्द्रता भी बढ़ जाती है।
मानसून जून के मध्य से शुरु होता है और अगस्त के आखिर तक शहर में भारी बारिश होती है। हालांकि, यह बारिश तिरुवन्नमलई के मौसम को सुहावना नहीं बनाती। मानसून में दर्ज किया गया अधिकतम तापमान 39डिग्री से. है। भारी बारिश के कारण केवल आर्द्रता बढ़ती है और पसीना बहुत अधिक आता है।
सर्दियाँ नवंबर के मध्य से शुरु होकर फरवरी के मध्य तक रहती हैं। अधिकतम तापमान 45डिग्री से. तक चला जाता है जिसके कारण दिन के समय बाहर निकलना आसान हो जाता है। शाम के समय ठंड होती है लेकिन अधिक सर्दी नहीं होती है। हल्की सी शाल या काॅटन की जैकेट में आप आसानी से ठंड सहन कर सकते हैं। रात के समय सोते हुए आपको एक हल्के कंबल की आवश्यकता हो सकती है।