Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » तिरूवरूर » मौसम

तिरूवरूर मौसम

तिरूवरूर की यात्रा का सबसे अच्‍छा समय मानसून के दौरान होता है। जून से सितम्‍बर तक तिरूवरूर की सैर अच्‍छे से की जा सकती है। वैसे दिसम्‍बर से फरवरी तक भी यहां की सैर पर आया जा सकता है। तीर्थयात्री गर्मियों के दिनों में यहां की सैर पर न आएं।

गर्मी

तिरूवरूर में गर्मियां मार्च से मई तक पड़ती है। इन दिनों यहां का तापमान असहनीय हो जाता है। 42 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच जाता है। इस दौरान पर्यटक यहां भ्रमण के लिए न आएं।

मानसून

तिरूवरूर में मानसून का मौसम जून से सितम्‍बर तक रहता है। इस दौरान यहां काफी बारिश होती है। इन दिनों तिरूवरूर में चारो ओर हरियाली रहती है। पर्यटक इस मौसम में तिरूवरूर की सैर पर अवश्‍य आएं।

सर्दी

तिरूवरूर में सर्दियों का मौसम दिसम्‍बर से फरवरी तक रहता है। इस अवधि में मौसम ठीक रहता है, तापमान 23 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है।