Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » तिरुवत्तर » मौसम

तिरुवत्तर मौसम

तिरुवत्तर का मौसम अक्टूबर, नवंबर, दिसंबर, जनवरी और फरवरी के महीनों में सबसे उत्तम होता है। इस स्थान की सैर के लिए यह उत्तम समय है क्योंकि इस समय न तो बहुत अधिक ठंड होती है न बहुत अधिक गर्मी। दोपहर का समय हल्का गर्म होता है तथा शाम का समय खुशनुमा हल्का ठंडा होता है।

गर्मी

कन्याकुमारी जिले के अन्य स्थानों की तरह तिरुवत्तर में भी बहुत गर्मी पड़ती है। गर्मी का मौसम मार्च में प्रारंभ होता है तथा मई के अंत तक रहता है। गर्मियों के दौरान तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक जाता है तथा दोपहर के समय बहुत अधिक गर्मी होती है। आद्रता का स्तर भी पूरे समय उच्च रहता है।

मानसून

तिरुवत्तर में वर्षा जून के महीने में प्रारंभ होती है तथा सितंबर के अंत तक रहती है। यहाँ सामान्य से भारी वर्षा होती है तथा तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास होता है। हालाँकि आद्रता का स्तर बढ़ जाता है क्योंकि शहर जल निकायों के पास स्थित है।

सर्दी

तिरुवत्तर में ठंड का मौसम खुशनुमा होता है क्योंकि तापमान लगभग 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच जाता है तथा पूरे मौसम में 23 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं जाता। ठंड का मौसम नवंबर के अंत में प्रारंभ होता है तथा फरवरी के मध्य तक रहता है। इन महीनों के दौरान दोपहर का समय गर्म तथा शाम का समय खुशनुमा होता है।