तिरुपुर की यात्रा के लिए सबसे सही समय सर्दियों का होता है मानसून के बाद का समय भी बहुत अच्छा ज्यादा रहता है। यह सितम्बर से जनवरी तक रहता है। तापमान सामान्यतः 24 डिग्री से 29 डिग्री के बीच रहता है। तिरुपुर की यात्रा के लिए यह सबसे सही समय होता है जब आपको गर्मी से बचने का कोई उपाय ढूँढना नहीं पड़ता है।
तिरुपुर में गर्मियों का मौसम मार्च, अप्रैल और मई तक ही रहता है। तापमान न्यूनतम 29 डिग्री और अधिकतम 35 डिग्री सेंटीग्रेट होता है। गर्मियों में यहाँ का तापमान तमिलनाडू के बाकी क्षेत्रों से बहुत कम होता है। इसलिए, पूरे साल तिरुपुर की यात्रा करना संभव है। मौसम बाधक नहीं होता।
जून, जुलाई और अगस्त तिरुपुर में मानसून के महीने हैं। मानसून के मौसम में हल्की बारिश और तापमान में गिरावट तिरुपुर की विशेषता है। तिरुपुर की यात्रा करने के लिए यह साल के सबसे अच्छे समय में से एक है क्योंकि तापमान कम होता है और हल्की-हल्की बारिश पड़ती है जो यात्रा के आनंद को बढ़ा देती है।
तिरुपुर में सर्दियाँ सितंबर, अक्टूबर, नवंबर, दिसंबर और जनवरी के महीने में होती हैं। तापमान 29 डिग्री से अधिक नहीं होता और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री तक रहता है। यह भी तिरुपुर की यात्रा के लिए एक अच्छा समय है।