सडक द्वारा ट्रांक्यूबर जाने के कई रास्ते हैं। यह पोंडिचेरी में स्थित कराईकल से केवल 15 किमी दूर है। यह चेन्नई के भी बहुत नज़दीक है। ट्रांक्यूबर के लिए दोनों स्थानों से नियमित अंतराल पर बसें चलती हैं। ट्रांक्यूबर जाने के लिए बस एक सबसे उत्तम साधन है। इसके अलावा तंजावुर, बंगलुरू, थिरुवायुर और पोंडिचेरी से भी ट्रांक्यूबर के लिए बसें चलती हैं। बस का किराया 200-500 रू. तक है जो इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस श्रेणी में यात्रा करते हैं।