Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कब से शुरू होने वाला है 48वां अंतर्राष्ट्रीय कोलकाता पुस्तक मेला? क्या बांग्लादेश की होगी हिस्सेदारी?

कब से शुरू होने वाला है 48वां अंतर्राष्ट्रीय कोलकाता पुस्तक मेला? क्या बांग्लादेश की होगी हिस्सेदारी?

आम तौर पर उत्तर भारत में जितनी कड़ाके की ठंड पड़ती है, कई शहरों का तापमान शून्य या 1-2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच जाता है। लेकिन कोलकाता शहर में उतनी ज्यादा कड़ाके की ठंड नहीं पड़ती है। हालांकि तापमान में गिरावट यहां भी दर्ज की जाती है। अगर आप कोलकाता या आसपास में रहते हैं तो आपको पता होगा कि सर्दियों के मौसम में ही कोलकाता के विभिन्न पार्क और मैदानों में कई तरह के मेले लगते हैं।

इनमें सबसे लोकप्रिय मेला होता है, अंतर्राष्ट्रीय कोलकाता पुस्तक मेला (International Kolkata Book Fair)। इस साल कोलकाता अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेला की तारीखों की घोषणा कर दी गयी है। साल 2025 का अंतर्राष्ट्रीय कोलकाता पुस्तक मेला का 48वां संस्करण होने वाला है।

international kolkata book fair 2025

हर साल इस पुस्तक मेले में पड़ोसी देश बांग्लादेश बड़े ही उत्साह के साथ शामिल होता है। लेकिन इस साल की परिस्थितियां काफी अलग है। तो क्या बांग्लादेश इस साल अंतर्राष्ट्रीय कोलकाता पुस्तक मेला 2025 का हिस्सा बनेगा?

कब से कब तक होगा आयोजन?

दुर्गापूजा और दिवाली/कालीपूजा के बाद अगर कोलकातावासियों को किसी चीज का इंतजार रहता है तो वह है पुस्तक मेला का। सिर्फ किताबी कीड़े ही नहीं, खाने-पीने के शौकिन, दोस्तों के साथ घूमने की जगह, फोटो क्लीक करवाना, व्लॉगिंग और इनाम जीतने जैसे न जाने कितने मौके देता है कोलकाता का अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेला। अगले अंतर्राष्ट्रीय कोलकाता पुस्तक मेला का आयोजन 28 जनवरी 2025 से 9 फरवरी 2025 तक होगा।

साल 2024 में इस पुस्तक मेला में घूमने के लिए आने वाले लोगों की संख्या करीब 27 लाख थी। वहीं बात अगर किताबों की बिक्री की करें तो मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक साल 2024 में कोलकाता पुस्तक मेला में 23 करोड़ की किताबें बिकी थी।

कहां आयोजित होगा?

पिछले कई सालों से पुस्तक मेला का आयोजन सॉल्टलेक के करुणामई में स्थित बोईमेला प्रांगण (सेंट्रल पार्क) में किया जा रहा है, जहां इस साल भी आयोजित होगा। Times of India की एक मीडिया रिपोर्ट में अंतर्राष्ट्रीय कोलकाता पुस्तक मेला के आयोजक पब्लिशर्स एंड बुकसेलर्स गिल्ड के हवाले से बताया गया कि इस साल कई नये प्रकाशकों ने भी इस पुस्तक मेला में शामिल होने का आवेदन किया है।

kolkata book fair

जानकारी के अनुसार पुस्तक मेला में शामिल होने के लिए आवेदन करने वाले नए प्रकाशकों की संख्या लगभग 1300 है। हालांकि इस साल मेला प्रांगण का न तो आकार बढ़ाया जा रहा है और न ही स्टॉल्स की संख्या में वृद्धि की गयी है। बताया जाता है कि इस साल पुस्तक मेला में स्टॉल्स की कुल संख्या 1050 होगी। लेकिन इस साल मेला प्रांगण को यहां घूमने आने वाले लोगों की सुविधा के आधार पर सजाने की योजना बनायी गयी है।

फोकल थीम देश और बांग्लादेश?

अंतर्राष्ट्रीय कोलकाता पुस्तक मेला के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है जब जर्मनी को फोकल थीम देश चुना गया है। यानी इस साल कोलकाता पुस्तक मेले में जर्मनी का न सिर्फ एक विशेष पवैलियन होगा, जिसे पूरी तरह से जर्मन संस्कृति के आधार पर सजाया जाएगा। यहां लोगों को प्रसिद्ध जर्मन लेखनों की किताबें बड़ी की किफायती कीमतों पर उपलब्ध होंगी।

इसके साथ ही जर्मनी की संस्कृति के बारे में भी इस साल पुस्तक मेले में विशेष जानकारियां शेयर की जाएंगी। बता दें, साल 1976 में जर्मनी में आयोजित हुए फ्रैंकफ्रुट बुक फेयर को देखकर ही पहली बार कोलकाता पुस्तक मेला के आयोजन की बात तत्कालिन राज्य सरकार ने सोची थी। लेकिन क्या इस साल बांग्लादेश होगा कोलकाता पुस्तक मेला का हिस्सा?

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 28 सालों में ऐसा पहली बार हुआ है जब अंतर्राष्ट्रीय कोलकाता पुस्तक मेला में शामिल होने वाले देशों की सूची में बांग्लादेश का उल्लेख नहीं किया गया है। बताया जाता है कि वर्ष 1996 में जब पहली बार बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार बनी थी, तब से बांग्लादेश कोलकाता पुस्तक मेला का हिस्सा रहा है। उस साल बांग्लादेश को ही फोकल थीम देश बनाया गया था और पुस्तक मेला में शेख हसीना खुद भी शामिल हुई थीं।

kolkata book fair 2025

साल 2001 और 2008 को छोड़कर, जब बांग्लादेश की कुर्सी पर बेगम खालिदा जिया की हुकूमत थी, के अलावा ऐसा कभी नहीं हुआ कि बांग्लादेश कोलकाता पुस्तक मेला का हिस्सा नहीं रहा हो। इस बारे में मीडिया से बात करते हुए आयोजक गिल्ड के अध्यक्ष त्रिदिब चटर्जी का कहना है कि पुस्तक मेला में इस साल बांग्लादेश की हिस्सेदारी को लेकर अभी तक केंद्र सरकार से कोई निर्देश नहीं मिला है।

इसलिए वर्तमान परिस्थिति के मद्देनजर, जब तक केंद्र सरकार से बांग्लादेश के इस मेले में शामिल होने से संबंधित कोई निर्देश नहीं मिलता है, तब तक हम नहीं कह सकते कि बांग्लादेश पुस्तक मेला का हिस्सा बनेगा।

कौन-कौन से देश बनेंगे हिस्सा?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अभी तक जिन देशों के अंतर्राष्ट्रीय कोलकाता पुस्तक मेला में शामिल होने की जानकारी है, उनके नाम हैं -

  • ब्रिटेन
  • अमेरिका
  • फ्रांस
  • इटली
  • स्पेन
  • पेरु
  • अर्जेंटिना
  • कोलंबिया
  • जर्मनी (फोकल थीम देश)

More News

    Read more about: kolkata fair travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+