Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अंडमान यात्रा के दौरान इन बीचों की सैर करना कतई न भूलें

अंडमान यात्रा के दौरान इन बीचों की सैर करना कतई न भूलें

अंडमान के प्रसिद्ध समुद्री द्वीप बीच । famous beaches in andaman and nicobar

पर्यटन के मामले में अंडमान एक खास स्थान रखता है, जो अपने समुद्री आकर्षणों के बल पर देश-विदेश के सैलानियों को यहां आने का आमंत्रण प्रदान करता है। यहां के समुद्री तट भारत के बाकी तटों की तुलना में काफी खास और रोमांचक माने जाते हैं, जहां प्रकृति प्रेमियों के साथ-साथ वाटर एडवेंचर के शौकीन ज्यादा आना ज्यादा पसंद करते हैं।

यहां पर्यटकों के लिए उपलब्ध कई ऐसे बीच हैं जहां बेस्ट वाटर एक्टिविटी का आनंद जी भरकर उठाया जा सकता है। समुद्री आकर्षणों से भरा अंडमान सैलानियों का उत्साह कम होने नहीं देता। इस लेख के माध्यम से जानिए यहां के चुनिंदा कुछ शाानदार समुद्री तटों के बारे में जहां की सैर करना आप कतई न भूलें।

एलीफेंट बीच

एलीफेंट बीच

PC- jani vivek

अंडमान बीच भ्रमण की शुरुआत आप यहां के एलीफेंट बीच से कर सकते हैं। एलीफेंट बीच अंडमान और निकोबार के सबसे प्रसिद्ध अंडमान तटों में से एक है। हैवेलॉक द्वीप पर स्थित इस बीच पर इसे नाव की सवारी या 30 मिनट की जंगल ट्रेक के द्वारा आसानी से पहुंचा जा सकता है। यह तट अपने नीले पानी, चमकदार रेत और शांत परिवेश की वजह से यहां आने वाले सैलानियों को काफी ज्यादा प्रभावित करता है। यह समुद्री तट समृद्ध समुद्री जैव विविधता, शानदार कोरल रीफ, और स्नॉर्कलिंग के लिए काफी ज्यादा प्रसिद्ध है।

राधानगर बीच

राधानगर बीच

PC- Ravikiran Rao

हैवलॉक द्वीप के पश्चिमी तट पर स्थित अंडमान का फोटोजेनिक राधानगर बीच सैलानियों के मध्य काफी ज्यादा प्रसिद्ध माना जाता है। राधानगर बीच अंडमान में सबसे अच्छे समुद्र तटों में से एक है। जानकारी के अनुसार इस तट को अंग्रेजी मैगज़ीन टाइम द्वारा भारत का सबसे अच्छा समुद्र तट और दुनिया का 7 वां सबसे अच्छा समुद्र तट माना गया है। यह एक फोटोजेनिक बीच है जहां मॉडल फोटोशूट भी किया जाता है।
सफेद चमकदार रेत, फ़िरोज़ा पानी, और हरी-भरी वनस्पति के साथ यह तट आरामदायक चहलकदमी के लिए आदर्श माना जाता है। यहां आप स्नॉर्कलिंग, फिशिंग, तैराकी और स्कूबा डाइविंग का रोमांचक आनंद ले सकते हैं।

काला पत्थर बीच

काला पत्थर बीच

PC- Harvinder Chandigarh

अगर अंडमान आकर आप किसी शांत समुद्री तट की खोज में हैं तो यहां का काला पत्थर बीच आपके लिए आदर्श विकल्प साबित होगा। यह समुद्री तट अडंमान के सबसे शानदार तटों में गिना जाता है, जहां प्रकृति प्रेमी और एकांत स्थल के खोजी ज्यादा आना पसंद करते हैं। यहां की चांदी समान रेत, हरा समुद्री पानी इसे अडंमान के सबसे अगल तटों में सामिल करता है।

यह बीच सनबाथिंग, आराम से किताब पढ़ना और आरामदायक चहलकदमी के लिए जाना जाता है। एक शानदार अनुभव के लिए आप यहां की यात्रा कर सकते हैं।

विजयनगर बीच

विजयनगर बीच

PC- Vikramjit Kakati

विजयनगर बीच अंडमान में समुद्र तट संख्या 5 के रूप में भी जाना जाता है, यह बीच भी यहां के सबसे प्रसिद्ध तटों में गिना जाता है, जहां सैलानी आना ज्यादा पसंद करते हैं। यहां का साफ पानी पर्यटकों को काफी ज्यादा रोमांचित करता है, जहां तैराकी और सर्फिंग का आनद जी भरकर लिया जा सकता है। सुंदर शांत परिवेश, जलीय वनस्पति, नरम रेत और फोटोजेनिक दृश्य इस बीच को खास बनाने का काम करते हैं। विजयनगर बीच तैराकी, नौकाय, सर्फिंग और फोटोग्राफी के लिए खास माना जाता है।

 वंडूर बीच

वंडूर बीच

PC- Uoaei1

उपरोक्त बीचों के अलावा आप यहां के वंडूर बीच की सैर का प्लना बना सकते हैं। यह बीच अंडमान और निकोबार के सबसे लोकप्रिय बीचों में गिना जाता है। यह तट महात्मा गांधी राष्ट्रीय समुद्री उद्यान का प्रवेश द्वार है जो उत्कृष्ट कोरल और समुद्री जीवों को देखने का एक आदर्श स्थान है। फोटोग्राफर और प्रकृति प्रेमियों के लिए एक वंडूर बीच किसी स्वर्ग से कम नहीं। ग्लास-बॉटम नौकायन और स्कूबा डाइविंग के लिए यह एक शानदार स्थल है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+