Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »समुद्री जीवन करीब से देखना है तो करें इन जलीय अभयारण्यों की सैर

समुद्री जीवन करीब से देखना है तो करें इन जलीय अभयारण्यों की सैर

भारत के समुद्री राष्ट्रीय उद्यान । Marine National Park in India

जलीय जीवों की सुरक्षा के लिए भारत में कई समुद्री राष्ट्रीय उद्यानों का निर्माण किया गया है, जो अपनी समृद्ध जैव-विविधता के लिए जाने जाते हैं। यहां आपको दुर्लभ जलीय जीव भी देखने को मिलेंगे, जिसमें ऑलिव रिडले कछुए, खारे पानी के मगरमच्छ और कई स्तनधारी समुद्री जीव शामिल हैं। समुद्री अभयारण्य कई मायनों पर हमारे लिए जरूरी है, बड़े ज्ञान का स्रोत यह जलीय उद्यान जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से हमें बचाने में का काम करते हैं।

इसके अलावा इनका योगदान देश की अर्थव्यव्था में भी काफी है। इन अभयारण्यों के विकास से राष्ट्रीय पर्यटन को काफी ज्यादा मदद मिलती है। इन्हें आय के बड़े स्रोत के रूप में भी देखा जाता है। इस लेख में जानिए भारत के उन सबसे खास समुद्री अभयारण्यों के बारे में जो आपको समुद्री जीवन के सबसे अद्भुत रूप दिखाएंगे।

महात्मा गांधी समुद्री राष्ट्रीय उद्यान

महात्मा गांधी समुद्री राष्ट्रीय उद्यान

PC- Nilanjan pathak

महात्मा गांधी राष्ट्रीय समुद्री उद्यान अंडमान द्वीप समूह पर बना भारत का एक प्रसिद्ध समुद्री अभयारण्य है जो पोर्ट ब्लेयर से लगभग 29 किमी की दूरी पर स्थित है। अगर आप जलीय जीवन को करीब से देखना चाहते हैं तो यहां आ सकते हैं। 2004 के सुनामी के बाद इस पार्क को पुनर्वास के लिए बंद कर दिया गया था, लेकिन बाद में इसे पर्यटकों के लिए फिर खोल दिया गया था।

सीजन के दौरान रेड स्किन और जॉली बोई द्वीप पर्यटकों के लिए खोल दिए जाते हैं। फोरेस्ट डिपार्टमेंट ऑफ ए एंड एन आइलैंड एडमिनिस्ट्रेशन के मुख्य वन्यजीव वार्डन के प्रशासनिक नियंत्रण में है। एक रोमांचक सैर के लिए आप यहां का भ्रमण कर सकते हैं।

गहिरमाथा समुद्री वन्यजीव अभयारण्य

गहिरमाथा समुद्री वन्यजीव अभयारण्य

PC-Giove

गहिरमाथा भारत के ओडिशा राज्य का पहला और एकमात्र ऐसा समुद्री अभयारण्य है, जिसमें अन्य जीवों के साथ दुर्लभ ऑलिव रिडले कछुओं की संख्या में इजाफा हो रहा है। बड़ी तादाद में यहां जलीय जीव अन्य स्थानों से यहां स्थानांतरित हो रहे हैं। गहिरमाथा बीच बंगाल की खाड़ी सेभितरकनिका मैंग्रोव को अलग करता है, जो ऑलिव रिडले कछुओं के लिए दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण स्थान माना जाता है। समुद्री जीवन के अद्भभुत नजारों को देखने के लिए आप यहां का प्लान बना सकते हैं।

मन्नार की खाड़ी, समुद्री नेशनल पार्क

मन्नार की खाड़ी, समुद्री नेशनल पार्क

PC- Brocken Inaglory

जलीय जीवन देखने के लिए तमिलनाडु स्थित मन्नार की खाड़ी, समुद्री नेशनल पार्क भी खास माना जाता है। इस समुद्री अभयारण्य में 21 छोटे द्वीप और कोरल रीफ शामिल हैं। इस जलीय उद्यान में विभिन्न प्रकार के जलीय जीव और वनस्पति मौजूद हैं। इसके अलावा आप यहां स्तनधारी समुद्री जीवों को भी देख सकते हैं।

अगर आप जलीय जीवों पर रिसर्च कर रहे हैं या अपने ज्ञान का विस्तार करना चाहते हैं तो यहां आ सकते हैं। खास अनुमित के द्वारा आप इन नेशनल पार्क को करीब से समझ पाएंगें।

मेरिन राष्ट्रीय उद्यान

मेरिन राष्ट्रीय उद्यान

PC- Manfred Werner

जामनगर स्थित मेरीन राष्ट्रीय उद्यान भारत का पहला समुद्री अभयारण्य है। यह राष्ट्रीय उद्यान गुजरात के जामनगर के मुख्य पर्यटन स्थलों में गिना जाता है, जिसे देखने के लिए देश-विदेश से पर्यटक आते हैं। इस राष्ट्रीय उद्यान में कच्छ की खाड़ी के 42 द्वीप शामिल हैं, जो अपनी खास भौगोलिक संरचना और जलीय जीवों के लिए जाने जाते हैं।

गल्फ ऑफ कच्छ के 42 द्वीपो में पिरोटन द्वीप सबसे खास माना जाता है, सैलानी भी यहां ज्यादा आना पसंद करते हैं। अगर आप चाहें तो वन विभाग के अनुमति के साथ यहां कैंपिंग का भी आनंद ले सकते हैं। समुद्री जीवन को करीब से देखने के लिए यह एक आदर्श विकल्प है।

मालवन समुद्री वन्यजीव अभयारण्य

मालवन समुद्री वन्यजीव अभयारण्य

मालवन समुद्री वन्यजीव अभयारण्य भारत में खास समुद्री अभयारण्यों में से एक है। यह अभयारण्य असंख्य वनस्पतियों और जीवों की प्रजातियों का घर है। मालवन समुद्री अभयारण्य का क्षेत्र बहुत ही शांत और खूबसूरत है। यह समुद्री अभयारण्य महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग से लगभग 57 किमी की दूरी पर स्थित है। मालवन समुद्री वन्यजीव अभयारण्य कोंकण क्षेत्र में स्थित महाराष्ट्र का एकमात्र समुद्री अभयारण्य है। आप यहां असंख्य जलीय जीवों को वनस्पतियों को देख सकते हैं।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+